Home मुख्य लूट को अंजाम देने आये दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 11, 2017

लूट को अंजाम देने आये दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। Voice of Darbhanga

IMG_20170412_065845दरभंगा : शहर में बड़ी लूट को अंजाम देने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है. दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल और कटिहार के रहने वाले है.  अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमदन ने आज गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिले में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधी आए है. इसी को लेकर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई थी. इसी बीच मिर्जापुर स्थित एक्सिस बैंक के सामने संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर टाउन थाना लायी. उसके पास से डिक्की तोड़ने का सामान, तीन मोबाइल, 1530 रूपये साथ विभिन्न गाड़ियों की चाभी व छूरी बरामद की है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों पोस्ट आॅफिस एजेंट से जो रूपये लूट गई थी. उसमें अपनी संल्पिता स्वीकार की है. वहीं विभिन्न कांडो में अपनी संलिप्ता  स्वीकार की है. जिसको लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.

Share

Leave a Reply