
Home मुख्य सोमवार को बैंक के गार्ड द्वारा पूर्व सैनिक के पिटाई का मामला पहुँचा एसएसपी के पास। Voice of Darbhanga
सोमवार को बैंक के गार्ड द्वारा पूर्व सैनिक के पिटाई का मामला पहुँचा एसएसपी के पास। Voice of Darbhanga
दरभंगा: सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे भारतीय स्टेट बैंक दरभंगा की लहेरियासराय स्थित मुख्य शाखा के गेट पर एक बैंक गार्ड द्वारा पूर्व सैनिक की पिटाई का मामला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुँचा। बताते चलें कि उक्त घटना की तस्वीर और वीडियो क्लिप वॉइस ऑफ़ दरभंगा के पास आने के बाद उसी दिन लहेरियासराय थानाध्यक्ष से मिलकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो थानाध्यक्ष ने बताया कि मामूली बात थी। मामला खत्म हो गया। परंतु मंगलवार को अंततः विशनपुर थानाक्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी पूर्व सैनिक विपीन कुमार सिंह ने एसएसपी सत्यवीर सिंह को आवेदन सौंप कर इन्साफ की गुहार लगाई है। पीड़ित पूर्व सैनिक ने अपने शरीर पर पिटाई से बने जख्म के निशान भी दिखाये।

