
Home मुख्य प्रेम विवाह के बाद नही मिली पत्नी तो बना लिया सास ससुर के हत्या का प्लान। Voice of Darbhanga
प्रेम विवाह के बाद नही मिली पत्नी तो बना लिया सास ससुर के हत्या का प्लान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज नगर थानाक्षेत्र के शुभंकरपुर पुल के पास खगड़िया जिला के बेलदौर थाना के पकाही निवासी स्व0 मो0 एनुल के पुत्र मो0 अबरुल को पुलिस ने दो पिस्टल और पांच गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस सन्दर्भ में डीएसपी सदर दिलनवाज अहमद ने बताया कि हथियार के साथ होने की सूचना पर सादे लिवास में पुलिस कर्मी तैनात थे। पुलिस ने जब पकड़ा तो पुलिस को भी पिस्टल से सर पर मारकर घायल करके भागना चाहा। पर पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया।
उसने बताया कि उसका प्रेम विवाह गुल्लोबड़ा मे रहने वाली एक लड़की से हुआ था। पर लड़की के मायके वाले उसकी पत्नी नही जाती थी। इसी कारण उक्त आरोपी ने सास-ससुर को मारकर भागने का प्लान बनाया था। पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस पुरे ऑपरेशन की मोनिटरिंग खुद एएसपी दिलनवाज अहमद खुद कर रहे थे।

