Home मुख्य विधायक ने किया लोकहित ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 12, 2017

विधायक ने किया लोकहित ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1492014800161

जाले : ग्रामीण क्षेत्रो के बच्चो को वैज्ञानिक तरीके से प्राथमिक शिक्षा देने के लिए इस सुदूरवर्ती गाँवो में लोकहित फाउंडेसन द्वारा अत्यधुनिक विद्यालय खोले जाना प्रशंसनीय कदम है. यह उदगार स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के लतराहा गाँव में लोकहित ग्लोबल स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. डॉ0 रंजना झा द्वारा इस विद्यालय को संचालित किया जायेगा. बोखड़ा के जिला पार्षद संजय झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्लोबल फाउंडेशन के इस पहल को जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करने वालो में संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी अमन झा, बीडीओ रागनी साहू समेत जेपी सेनानी सुधीर महतो, शुरेश कुमार, अरुण झा आदि ने किया संचालन गुलाम मोज्जकिर खान ने किया.

Share

Leave a Reply