
अम्बेडकर पार्क में मनाया जाएगा अम्बेडकर जयंती का मुख्य समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा लहेरियासराय स्थित अम्बेडकर पार्क में शुक्रवार को भारतरत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनायी जायेगी। इसकी सूचना देते हुए संघ के सचिव राजकुमार पासवान ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिन के बारह बजे से शुरू होगा। जयंती समारोह का उद्घाटन दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह दिन के एक बजे करेंगे। मुख्य अतिथि एसएसपी सत्यवीर सिंह होंगे जबकि मंच संचालन का भार वरीय उपसमाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर सँभालेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा गीता देवी, लोक जनशिकायत पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, वरीय उपसमाहर्ता शंकर शरण ओमी, जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला भविष्यनिधि पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन एवं नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

