
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ फूँका नवाज शरीफ का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय नागरिक कुलभूषण को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान द्वारा फांसी की सजा और भारत की छवि खराब करने के विरोध में आज बजरंग दल के बैनर तले सिमरी थानाक्षेत्र के सिमरी चौक पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूँका गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी जोर शोर से लगाये। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के कौशल किशोर, जीतू कुमार, छोटू कुमार, चन्दन कुमार, भूषण कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

