Home मुख्य जुआ खेलने के आरोप में पुलिस हत्थे चढ़े पाँच जुआरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 13, 2017

जुआ खेलने के आरोप में पुलिस हत्थे चढ़े पाँच जुआरी। Voice of Darbhanga

IMG_20170413_211637

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के इमली घाट इलाके में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगो को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर थाना के शुभंकरपुर निवासी स्व0 श्रीकांत राय के 40 वर्षीय पुत्र विजय राय, जागो राम के 24 वर्षीय पुत्र संजय कुमार राम, गुलोबाड़ा निवासी 37 वर्षीय रितेश कुमार, रत्नोपट्टी निवासी 43 वर्षीय संजय साह एवं 58 वर्षीय अरुण सहनी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 6 हज़ार रुपये दो मोबाइल एवं गांजा पीने वाला चीलम बरामद किया गया है।

Share

Leave a Reply