
फरियादियों से अच्छा व्यवहार करे पुलिस: एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह के कार्यालय प्रकोष्ठ में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया कि लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले सभी फरयादियों के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करे. फरयादियों के साथ अगर पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं रहा तो उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी. उन्होंने सभी डीएसपी को भी कांडो के सुपर विजन में तेजी लाने का आदेश दिया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को आदेश दिया कि रात्री गश्ती में तेजी लाया जाए. वही बैंकों व एटीएम के वाले इलाको में भी पुलिस गश्ती तेज की जाये, साथ जमीनी विवाद के मामलो में कोताही नहीं बरते. सीओ के साथ बैठक कर मामले को निपटाये. इस मौके पर जिले के सभी डीएसपी, आरक्षी निरीक्षक, व थानेदार मौजूद थे.

