
भीड़ में तालिबानी सज़ा पा रहे युवक की डीएसपी की तत्परता ने बचायी जान। Voice of Darbhanga
दरभंगा: यूँ तो पुलिस पर आरोप बहुत से लगते रहते हैं, पर कभी कभी पुलिस समय पर एक्शन ले लेती है तो किसी की जान भी बच जाती है। इसी का उदाहरण गुरूवार को देखने को मिला जब इसकी सूचना सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद को मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आयी और एक युवक की अधमरे हालत में जान बच सकी।
मामला दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी गांव का है जहाँ भीड़ ने एक युवक अक्षय कुमार को चोरी के इल्जाम लगाते हुए कानून को हाथ में लेकर युवक को तालिबानी सजा सुनाया । भीड़ ने अक्षय कुमार को बिजली के पोल में बांध कर लगभग एक घंटे तक लोहे के रॉड से हथौड़ी से पहले तो जी भर कर पिटा , फिर उग्र भीड़ ने युवक का आँख निकालने के औजार तक ले कर आ गए। एक घंटे तक युवक भीड़ से रो रो कर मिन्नते आरजू करता रहा की वो चोर नहीं है लेकिन भीड़ ने उस युवक की एक न सुनी और अपना कहर बरपाती रही , अंत में युवक सभी का यातना झेलते झेलते पोल से बंधे ही बेहोश हो गया । लोगो का गुस्सा इतना ज्यादा था कि मीडिया के कैमरे में कैद होते तस्वीर देख मिडिया पर ही भड़क गए और कैमरा के रिकॉडिंग को बंद करवा दिया । जब इस घटना की सूचना दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद को दी गई तो , एएसपी ने त्वरित करवाई करते हुए खुद दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच युवक को भीड़ से निकालकर , इलाज ले लिए डीएमसीएच भेजा , जिसके बाद उसकी जान बच पायी । वही युवक के पिता ने बताया कि भीड़ तो आज मेरे बेटे को मार ही देती यदि सही समय पर पुलिस पहुच कर मेरे बेटे की जान ना बचाई होती , वही बेटे को पोल में बांध कर पिटे जाने की बात कहते हुए बताया कि मेरा बेटा चोर नही है , वो मेरे साथ बढ़ई का काम करता है लोग झूठे इल्जाम लगा कर मेरे बेटे को मार रहे थे । एएसपी दिलनवाज अहमद ने मिडिया से बात करते हुए कहा की सुचना मिली की एक चोर को लोग पकड़ कर पिट रहे है त्वरित कारवाई करते हुए भीड़ से युवक को छुड़ाया गया और इलाज के लिए भेजा गया है। दरसल एक गद्दी मालिक ने उक्त युवक पर 80 हजार रूपये की चोरी का इल्जाम लगाया गया है और पुलिस हरेक बिंदु पर जाँच कर रही है।

