
प्यार में अंधे होकर गुरु ने किया शिष्या के अपहरण का प्रयास। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरु और शिष्य का रिश्ता काफी पवित्र होता है। गुरु को भगवान के समान माना जाता है। लेकिन प्यार और मुहब्बत जब बीच में आ जाए, तो फिर क्या, सारे रिश्ते-नाते और मर्यादा लोग भूल जाते हैं। कुछ ऐसा ही किया है राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोकट के एक शिक्षक ने मनीष कुमार सिंह ने। उसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को न सिर्फ कलंकित किया, बल्कि लोगों का विश्वास भी तोड़ दिया है। वह शिष्या को स्कुल में पढ़ाता था और इसी दौरान शिक्षक को अपनी शिष्या से प्यार हो गया। फिर शिक्षक ने अपनी शिष्या का अपहरण कर शादी करने की योजना बना ली और कुछ हद तक वो अपने योजना में सफल भी रहा। लेकिन किस्मत साथ नहीं देने के कारण शिक्षक थाने पहुंच गया। इस संबंध में लड़की पक्ष के लोगों ने पतोर थाना में आशिक शिक्षक के विरुद्ध अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरसल राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोकट में शिक्षक के पद पर कार्यरत जयनगर गांव निवासी शिक्षक मनीष कुमार ने कोकट गांव के 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा को उसके विद्यालय के शिक्षक 12 अप्रैल की रात 9 बजे बाईक पे बिठा भगाने की कोशिश कर रहे थे । जिसकी भनक उसके परिजनों को लग गयी और परिजनों ने हल्ला कर ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शिक्षक मनीष का पीछा करना शुरू कर दिया और लड़की के परिजनों को पीछा करते देख शिक्षक मनीष ने अपनी बाइक की गति को तेज कर दी। भागने के क्रम में अंदामा गांव के रही टोला के पास उसकी बाइक सड़क किनारे बंधी गाय से टकरा गयी और वह गिर गया । जिसमें शिक्षक मनीष व लड़की जख्मी हो गये । पीछे से आ रहे परिजनों ने दोनों को उठा प्राथमिक उपचार करवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी । जिसके बाद पतोर थाना की पुलिस ने आशिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया , लेकिन उसकी गंभीर चोट को देखते हुए उसे पुलिस की निगरानी में ईलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है । वही पीड़िता का कहना है की उसके शिक्षक ने 12 अप्रैल की रात में फोन कर के घर से बाहर आने को कहने लगे , जिसपर हमने रात होने की बात कहकर टालने लगे , लेकिन बार – बार कहने पर आख़िरकार हमने घर से निकल कर गयी तो शिक्षक के साथ खड़े एक व्यक्ति ने जबरदस्ती पकड़ कर गाड़ी पर बैठा लिया और भागने लगा। वही शिक्षक का कहना है की हमलोगो में पिछले एक साल से अफेयर चल रहा है , जिसकी जानकारी लड़की को माँ को भी थी और तय समय के अनुसार हमलोगो को घर से भागना था , लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और हम पकडे गए। वही मिडिया से बात करते हुए दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर शिक्षक के ऊपर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। वही प्रथम दृष्टया में एक तरफा प्रेम प्रसंग का लगता है जिसकी जांच की जा रही है।

