
खबर का असर: पूर्व सैनिक की पिटाई मामले में एसएसपी ने दिए जाँच के आदेश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वॉइस ऑफ़ दरभंगा ने प्रमुख स्टेट बैंक मुख्य शाखा की सुरक्षा में पुलिस कर्मी के द्वारा एक सेवानिवृत आर्मी जवान को मामूली बात को लेकर उसके साथ मारपीट करने की खबर को प्रमुखता से लिखा। इसके बाद दरभंगा के एसएसपी ने लहेरियासराय थाना के इन्स्पेक्टर को इस मामले की जाँच का आदेश दिया है और मिडिया से बात करते हुए दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने कहा की जाँच रिपोर्ट आते ही दोषी कर्मी पर करवाई की जाएगी |
पूरा मामला दरभंगा जिला के लहेरियासराय स्थित एसबीआई प्रधान शाखा की थी। सुरक्षा में तैनात एक बिहार पुलिस कर्मी के द्वारा एक सेवानिवृत आर्मी जवान को मामूली बात को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा जिसका वीडियो वॉइस ऑफ़ दरभंगा द्वारा सोशल मिडिया में वायरल होने के बाद मामला गरमाया था । वीडियो और फोटो में साफ दिखाई पड़ रहा है की कैसे बिहार पुलिस के एक जवान द्वारा एक सेवानिवृत सैनिक को रायफल के बट और हाथ मुक्के से मारा जा रहा है। अपने साथ हुए अत्याचार के बाद पूर्व सैनिक विपिन कुमार सिंह अपनी पीड़ा को लेकर शिकायत करने पहले लहेरियासराय थाना पहुंचे पर कोई कारवाई नही हुई। अगले दिन दरभंगा के एसएसपी कार्ययालय पहुंचकर उन्होंने पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह से मिलकर अपने साथ हुए मारपीट की पूरी घटना सुनाई थी। लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा मारपीट की घटना को लेकर इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी , लेकिन जैसे ही यह खबर मिडिया में आयी , दरभंगा के एसएसपी ने जाँच के आदेश दिए।

