Home मुख्य पुलिस के प्रयास के बाद भी बहु को नही मिली ससुराल में एंट्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 14, 2017

पुलिस के प्रयास के बाद भी बहु को नही मिली ससुराल में एंट्री। Voice of Darbhanga

IMG_20170414_210513

दरभंगा: शुक्रवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मोहल्ले में हाई वोल्टेज ड्रामा उस वक्त देखने को मिला जब पूर्णिया की रहने वाली शशि कुमारी अपने दस वर्षीय बेटे के साथ ससुराल में रहने पहुँची। लेकिन ससुराल वाले ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। विवाहिता ससुराल में रहने के लिए घण्टों विनती करती रही लेकिन ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद घटना की जानकारी महिला थाना को दी गयी। महिला थाने से पहुँची महिला थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने घण्टों ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया , लेकिन प्रयास विफल रहा। लड़की के पति विक्रमजीत व उसके घर वालो का कहना था कि मामला कोर्ट में लंबित है। ऐसी हालात में लड़की को घर में नहीं रहने देंगे। इधर लड़की का कहना था कि तलाक को लेकर जो मामला अदालत में चल रहा है उसकी जानकारी उसे कोर्ट नोटिस के माध्यम से हुई जिसके बाद वह पति के यहाँ रहने आयी है। लेकिन दरभंगा पुलिस भी उसे पति के घर घर उसके आश्रय नहीं दिला पायी। लड़की ने कहा कि जब तक उसके पिता जिन्दा थे दहेज़ की मांगों को पूरा करते थे। लेकिन उनके मृत्यु के बाद दहेज़ की मांग पूरी नहीं हो रही है, जिस वजह से उसे ससुराल से निकाल दिया गया है। साथ ही लड़की का आरोप था कि उसके पति की किसी दूसरे लड़की के साथ अवैध संबंध है , जिसके चलते मारपीट कर के घर से निकाल दिया है और अब तलाक देने की बात कही जा रही है।

Share

Leave a Reply