
अम्बेदकर के नाम पर राजनीति करना उचित नहीं : एसएसपी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के 126वीं जयंती के मौके पर बोलते हुए वरीय पुलिए अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीवराव अम्बेदकर के नाम पर राजनीति करना कहीं से भी उचित नहीं है. अम्बेदकर संघर्ष कर अपने मुकाम पर पहुंचे थे और वह संपूर्ण महापुरूष थे. उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा भीमराव अम्बेदकर के खिलाफ थे आज उनमें भी उन्हें अपनाने की होड़ लगी है. उन्होंने कहा कि भीमराव अम्बेदकर के द्वारा रिजर्ववेशन का जो कानून बनाया गया था वह आज भी प्रसांगिक है. अम्बेदकर जाति प्रथा को समाप्त करने का प्रयास किया था. जिसको लेकर उनका मतभेद गांधी से भी हुआ. यहीं वजह है कि धर्म की स्वतंत्रता को लेकर बौध धर्म को अपनाया. एसीएसटी कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी विवेकानंद झा ने कहा कि बिना शिक्षा के हम अम्बेदकर के सपने को साकार नहीं कर सकते. कमजोर वर्ग के शिक्षित लोगों के चाहिए कि अपनों के बीच शिक्षा को बांटे. इस मौके पर महापौर गौरी पासवान ने कहा कि समाज के आखरी तपके के लोगों को मुख्यधारा में जोड़े, यही भीमराव अम्बेदकर का सपना था. वहीं जिला परिषद् की अध्यक्षता गीता देवी ने कहा कि आज जरूरत है भीमराव अम्बेदकर के नक्से कदम पर चलने का. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने की. इस मौके पर संघ के सचिव राजकुमार पासवान सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे.

