Home मुख्य भाजपा ही है महादलितों की हितैषी एवं शुभचिंतक: विधान पार्षद। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 14, 2017

भाजपा ही है महादलितों की हितैषी एवं शुभचिंतक: विधान पार्षद। Voice of Darbhanga

IMG_20170415_061245

दरभंगा: डा.भीम राव अंबेडकर जी के 126 वीं जन्म दिवस को पर्व के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को दिन के 11 बजे से दलित बस्ती रामनगर टोले में बिरौल मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी की अध्यक्षता में धूम धाम के साथ जयंती समारोह आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर 126 बच्चों के बीच कॉपी,पेन,पेन्सिल और स्लेट बांटी गई।

समारोह को सम्बोधित करते विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि महादलितों का हितैषी और शुभ चिन्तक भाजपा ही हैं। भाजपा कार्यकर्ता भारत को डा.अंबेडकर और पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनो का देश बनाने का संकल्प ले। अंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन भारतीय समाज में सुधार के लिए समर्पित था। 1990 में भारत रत्न से सम्मानित हुए। उनका सन्देश था शिक्षित बनों और संगठित रहों। छुआछूत के विरुध्द संघर्ष किया तथा दलित और शोषितो को सामाजिक समानता का अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किये। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि अंबेडकर सामाजिक न्याय के मसीहा थे। अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे,वे नैतिकता का पर्याय थे।उन्हीने सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाई। आज मोदी सरकार भी गरीब और वंचित समाज के लिए कई जनकल्याण योजनाओं को लागू किये जिसके कारण मोदी जी दबे कुचले दलित और पिछडों  की आवाज बन गए।

Share

Leave a Reply