
अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेता द्वारा बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: भारतीय जनता पार्टी मनीगाछी पूर्वी मंडल द्वारा बाबा साहेब डॉ0 भीम राव आम्बेडकर की जयंती मनीगाछी पूर्वी मंडल के उजान धर्मपुर महादलित टोला में मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राम के अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने बाबा साहेब कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक असाधारण पुरुष थे। कार्यक्रम को प्रदेश से आए विधानसभा प्रभारी श्रीपति पाठक , मदन यादव, नरेश लाल, नूनू कामती , घनश्याम झा, पार्वती देवी, मुट्ठी देवी , मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादलित बच्चों के बीच पाठ्य सामाग्री का वितरण किया ।
वहीँ मनीगाछी पश्चिमी मंडल द्वारा बाबा साहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर की जयंती मनीगाछी पश्चिमी मंडल के नेहरा पूर्वी पंचायत के कोठी महादलित टोला में मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा मुन्ना के अध्यक्षता एवं रमेश चौधरी के संचालन में मनाई गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रदेश से नियुक्त विस्तारक श्रीपति पाठक, राधाबल्लभ झा, मंडल प्रभारी विनय कुमार झा, महावीर पासवान, कालीचरण पासवान, घनश्याम झा, निलाम्बर मंडल, अशोक कामती, नागेन्द्र झा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

