Home मुख्य मनरेगा में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 14, 2017

मनरेगा में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170415_064720

बहादुरपुर: प्रखंड क्षेत्र के उघरा महापारा पंचायत में अनियमितता का मामला सामने आया है. पंचायत के ही कमलपुर गावं के कमला नदी पर चल रहे वाल के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित हो कर शुक्रवार को निर्माणाधीन स्थल पर मुखिया निरंजन यादव व प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेवाजी की. स्थानीय चंद्रवीर यादव, रमण कुमार, संजय राम, लाल यादव, लालन कुमार यादव, शंकर कुमार यादव, कृष्णमोहन यादव, राज कुमार यादव, उमाशंकर यादव, अजय कुमार यादव, जयराम यादव, बैधनाथ यादव, दलीप यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वाल का निर्माण पिछले एक महीने से कारवाया जा रहा है। न ही शिलापट्ट लगा है ना ही किसी योजना की जानकारी किसी के ओर से दिया गया है. ईट के गुणवत्ता में भी कामी है इस पर मुखिया, अभिकर्ता व प्रशासन कुछ भी नहीं बता रही है. पूछे जाने पर मुखिया के लोग और ठेकेदार की ओर धमकी तक दी जाती है. इधर प्रशासन हर बार की तरह जांच करने की बात  कह रही है. पीओ विनोद कुमार ने बतया की करीब सवा नौ लाख रूपये की लगत से मनरेगा के माध्यम से योजना का काम चल रहा है  इंजिनियर को भेज कर चल रहे काम की गुणवत्ता की जाँच करवाई जाएगी.

सौ0 – लक्ष्मण कुमार

IMG_20170415_064702

Share

Leave a Reply