
नगर विधायक के पुश्तैनी तेल मिल पर वाणिज्य कर विभाग के तीन जिलों की टीम की संयुक्त छापेमारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के स्टेशन रोड शास्त्री चौक के समीप स्थित तेल मिल महालक्ष्मी एग्रो आयल लिमिटेड तथा इसके बाजार समिति स्थित गद्दी पर आज वाणिज्य कर विभाग के छापे से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। अपनी ऊँची रसूख और राजनितिक पहुँच रखने वाले नगर विधायक के पुश्तैनी तेल मिल पर छापा पड़ना अपने आप में एक बड़ी बात है। दरभंगा, मधुबनी एवं पटना की टीम द्वारा एकसाथ छापा मारा गया। दोनों प्रतिष्ठानों पर टीम ने एकसाथ छापा मारा। ज्ञात हो कि यह तेल मिल उनके छोटे भाई अजय सरावगी के नाम पर है। पर वर्षों से उनका यह पारिवारिक व्यापार रहा है। मीडिया के प्रतिनिधियों ने जब छापेमारी दल से बात करना चाहा तो किसी ने कुछ भी बताने से परहेज किया और सिर्फ इतना ही कहा कि जांच चल रही है। नजदीकी सूत्रों की माने तो छापेमारी से करीब 10 मिनट पहले विधायक जी तेल मिल से काफी गुस्से में निकलते दिखाई पड़े थे।
लोगो में चर्चा का विषय यह भी था कि जब विधायक के भाई को शराबबंदी के बाद शराब के नशे में पकड़ा गया था और ब्रीथ एनालाइजर रिपोर्ट में आने के बाद दारु गुटखा बन सकता और रसूख के बल पर बिना जेल जाये बेल हो सकता है तो इसे मैनेज करके रूटीन जांच बनाना कौन सी बड़ी बात है।
फिलहाल समाचार लिखे जाने तक टीम की जांच जारी थी। विस्तृत जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

