
Home मुख्य हाविभौआर में जुलुस को रोकने केलिए पुलिस ने किया हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज! Voice of Darbhanga
हाविभौआर में जुलुस को रोकने केलिए पुलिस ने किया हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज! Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बहेड़ा थाना के हाविभौआर गाँव में पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग एवं लाठीचार्ज की खबर मिल रही है। कल शाम नवाह समाप्ति के विसर्जन जुलुस के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों के कारण तनाव हुआ था जिसके कारण कल शाम से ही पुलिस बल को गाँव में तैनात कर दिया गया था। आज गाँव में बैठक कर जुलुस निकालने का निर्णय ग्रामीणों द्वारा लिया गया। इस जुलुस को रोकने केलिए पुलिस ने हवाई फायरिंग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पर भीड़ अनियंत्रित होने पर लाठीचार्ज किया गया। इस में कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगो को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी खबर मिल रही है। फिलहाल आधिकारिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में बताया जा रहा है। खबर की आधिकारिक पुष्टि एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

