Home मुख्य राजनितिक रोटी सेंकने केलिए कुछ उपद्रवियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश: पप्पू खान। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 16, 2017

राजनितिक रोटी सेंकने केलिए कुछ उपद्रवियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश: पप्पू खान। Voice of Darbhanga

IMG_20170416_152544

दरभंगा: ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पप्पू खान ने हाविभौआर की घटना पर वॉइस ऑफ़ दरभंगा के माध्यम से लोगो से शांति की अपील की है। श्री खान ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर सबसे पहले खबर देखने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली और लगातार शांति बहाल केलिए लोगो से अपील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुलुस जिस समुदाय का भी निकले, हिन्दू या मुस्लिम कोई किसी का विरोध नही करते, बल्कि सम्मान करते हैं। इस घटना में भी किसी समुदाय के तरफ से पत्थर नही फेंका गया। बल्कि कुछ उपद्रवियों द्वारा राजनितिक रोटी सेकने केलिए यह घटना प्रायोजित प्रतीत होती है और प्रशासन को इसकी गहरी जांच करके सच्चाई सामने लाना चाहिए। इस तरह माहौल बिगाड़ने में जिस नेता का हाथ हो, जनता भी उनका सामाजिक बहिष्कार करे। श्री खान ने बताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है और स्थिति शांतिपूर्ण है। आगे भी लोगो से शांति बनाये रखने की अपील करते हैं।

Share

Leave a Reply