Home मुख्य गैर लाइसेंसी जुलुस निकलने देने और उसपर नियंत्रण नही रखने के आरोप में थानाध्यक्ष लाइन हाज़िर। Voice of Darbhanga
मुख्य - April 16, 2017

गैर लाइसेंसी जुलुस निकलने देने और उसपर नियंत्रण नही रखने के आरोप में थानाध्यक्ष लाइन हाज़िर। Voice of Darbhanga

IMG_20170417_063744दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के हाविभौआर गांव में उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को गोलियों का चालन करना पड़ा. इससे पहले रोड़ेबाजी कर रही भीड़ पर पुलिस ने लाठियां बरसायी और आशुगैस के गोले छोड़े. रोड़ेबाजी और लाठीचार्ज में बेनीपुर के एसडीपीओ सहित आधे दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल है. वहीं दर्जन भर ग्रामीण को भी चोटे आयी है. बहेड़ा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गांव में तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल कैम्प कर रही है. घटना की शुरूआत शनिवार की शाम हुई, जहां बिना लाइसेंस के और बिना निर्धारित रास्ता होकर हाविभौआर गांव के लोग नवाह यज्ञ का जुलुस अहियापुर होते हुए निकालने लगा, जहां दूसरे समुदाय के लोगों से झड़प हो गयी और वहां जुलुस में शामिल लोगों की जमकर पिटाई हुई. जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया. सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना की पुलिस पहुंची और तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आया, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ. जिसके बाद आज हाविभौआर के लोग पुन: उसी रास्ते से शोभा यात्रा निकालने पर आमादा थे. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी वहां पहुंच गए. ब्रज वाहन, रेपिडएक्सन फोर्स के अलावे बेनीपुर अनुमंडल के सभी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित आधे दर्जन थाना को भी वहां बुला लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिलाधिकारी और एसएसपी ने दोनों पक्षो को काफी समझाया. यहां तक कि जिलाधिकारी ने कहा कि पांच-सात आदमी के साथ शोभा यात्रा को निकलवा देता हूं. इसी बीच दूसरे पक्षो से बात करने के लिए भी पुलिस प्रशासन के लोग निकले हुस थे, तभी बड़ी संख्या में लोग जुट गए और शोभा यात्रा निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी. जिला प्रशासन के रोकने पर भीड़ उग्र हो गया और पुलिस प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया. उधर जिला प्रशासन शोभा यात्रा को रोकना चाह रहा था, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, लेकिन भीड़ नियंत्रित नहीं हो रहा था और उसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन चक्र आशुगैस के गोले छोड़ फिर भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही थी. जिसके बाद एक चक्र हवा में गोली चलाने के बाद भीड़ बहेड़ा सकरी मुख्य पथ पर भगवान की डोली छोड़कर भागे. जिलाजनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने 25 लोगों की गिरफ्तारी और एक चक्र हवा में फायरिंग की बात स्वीकार की है. वहीं उन्होंने बताया कि गैर लाइसेंसी जुलुस को निकलने देने और उस पर नियंत्रण नहीं रखने के आरोप में एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बहेड़ा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है. वहीं बहेड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है. इसी बीच जिला प्रशासन ने कुछ ग्रामीणों के सहयोग से भगवान की डोली को मंदिर में रखवा दिया है. पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन घटना को लेकर तनाव व्याप्त है.

Share

Leave a Reply