
सन्नाटा पसरा हाविभौआर में, डीएन मण्डल को मिली मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : रविवार को हावीभौआर गाँव स्थित नरसिंग चौक पर शोभायात्रा जुलुस को लेकर हुई रोड़ेबाजी, हवाई फायरिंग तथा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद सोमवार को भी गाँव में सन्नाटा पसरा रहा. गाँव के मुख्य पथ के किनारे एसडीओ अमित कुमार एवं डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटना को लेकर कैम्प कर रही है. बताया जाता है कि गाँव के अधिकांश लोग घटना के बाद से अपने-अपने घरो में डरे सहमे हुये है. हावीभौआर के कई ग्रामीणो ने बताया आज तक गाँव में इस तरह की घटना नहीं हुई थी. इस गॉव के लोग हमेशा आपसी सदभावना एवं भाईचारा के माहौल में रहते आ रहे थे, लेकिन यह घटना पूरे गॉव के लोगो को झकझोर कर रख दिया है. वही दूसरी ओर इस घटना के बाद हावीभौआर गाँव से सटे अहियापुर के ग्रामीण भी काफी डरे सहमे हुये है. घटना के बाद पुलिस द्वारा किये गये प्राथमिकी दर्ज के बाद नामजद लोग अपने-अपने घर पर नहीं है. अहियापुर के ग्रामीणो का भी कहना है कि इस
तरह की घटना हमलोगों ने कभी नहीं देखी थी. हमलोग हमेशा भाईचारा के माहौल में रहते आ रहे है. वही दूसरी ओर एस डी ओ अमित कुमार ने कहा है कि मामला अब पूरी तरह शांतीपूर्ण है. पुलिस अभी घटना स्थल पर कैम्प करती रहेगी. वही एसएसपी सत्यवीर सिंह ने पूरे मामले की मोनिटरींग करने के लिये पेट्रोल कांड में मृत मनोज चौधरी हत्यकाण्ड के बाद हटाये गये लहेरियासराय के तत्कालीन थानाध्यक्ष डीएन मंडल को बहेड़ा थाना पर भेजा है. हलांकि बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष मो0 कमाल अख्तर को निलंबित किये जाने के बाद अभी तक एसएसपी ने बहेड़ा थाना में किसी नये थानाध्यक्ष को नहीं भेजा है. अभी बहेड़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में पी एन चौधरी थाना के कार्य को देख रहे है. इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में दिन भर लोगों में चलती रही.

