
एक ही रात दो घरों में लाखों की चोरी! Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीती रात घनश्यामपुर थाना के कसरौर गाँव में चोरों ने चंद्रशेखर झा एवं कृष्णकांत झा दो घरों से लाखों के सामान गायब कर दिए। हालांकि सुबह कुछ लोगों ने डकैती की अफवाह भी फैलाई जिसे कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया। पर विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एक घर बन्द था जबकि दूसरे घर में बुजुर्ग दम्पति सोये हुए थे। अतः इसे फिलहाल डकैती की संज्ञा देना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच कर रही है और जांच के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा कि यह चोरी की घटना थी या डाका डाला गया और कितने मूल्य के कितने सामानों की चोरी हुई है।

