Home मुख्य तो क्या संपत्ति विवाद में धारधार हथियार से गला काट कर की गयी महिला की हत्या! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 2, 2017

तो क्या संपत्ति विवाद में धारधार हथियार से गला काट कर की गयी महिला की हत्या! Voice of Darbhanga

IMG_20170502_105117

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में नदी किनारे मिली धर और सर अलग महिला की लाश में संपत्ति विवाद के कारण हत्या की आशंका प्रबल होते दिख रही है। परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरतपुर निवासी स्व0 विद्यानंद यादव की पत्नी कौशल्या देवी के पति की पहली पत्नी की एक बेटी थी जिसकी शादी 14-15 साल पहले हो गयी थी और दामाद भी यहीं ससुराल में रहता था। दुसरी तरफ कौशल्या देवी की भी तीन बेटियां थी जिसमे एक की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है और इनका अपना दामाद भी यहीं ससुराल में रहता था। कौशल्या देवी के पति स्व0 विद्यानंद यादव के हिस्से करीब 50-60 बीघा से ज्यादा जमीन थी। कौशल्या देवी की सौतेली बेटी और दामाद वर्षो से आधी संपत्ति मांग रहे थे जिसपर विवाद चल रहा था। कौशल्या देवी का कहना था कि पिता की चार बेटियां हैं तो सभी का बराबर हिस्सा होगा। पर उनकी सौतेली बेटी और दामाद आधा हिस्सा लेने पर अड़े थे। अक्सर इस बात पर उनके परिवार में अनबन होते रहता था। रामपुर में नदी किनारे करीब 20-25 बीघा की खेती थी जिसे गाँव की भाषा में कामत कहा जाता है। हर सीजन में कौशल्या देवी वहाँ जाती थी और अनाज आदि कटवा कर घर भेजवाती थी। कभी कभी रुक भी जाया करती थी या फिर उनका अपना दामाद उन्हें गाडी ले पहुँचाया लाया करता था। इस बार भी मंगलवार को वहां गेहूं कटवाने केलिए जाना आना शुरू की और शुक्रवार तक उनके अपने दामाद ने पहुँचाया। शुक्रवार को कौशल्या देवी ने अपनी सगी बड़ी बेटी को फोन पर बताया कि वह आज नही लौटेगी। फिर शनिवार को करीब 3 बजे कौशल्या देवी की अपनी बेटी ने उन्हें कॉल किया तो मोबाइल नही पकड़ा। फिर वहां अपनी नौकरानी को फोन कर माँ से बात करवाने को कहा तो नौकरानी ने शुक्रवार को ही उनकी माँ के चले जाने का नाम बोला। इसके बाद विभिन्न संभावित लोगो से एवं जगहों पर जानकारी लेने के बाद जब कोई जानकारी नही मिली तो रविवार को कौशल्या देवी की अपनी बड़ी बेटी सोनू कुमारी ने घनश्यामपुर थाना में इस सम्बंधित आवेदन दिया जिसने अपहरण कर हत्या की आशंका भी जताई थी। आवेदन में दो लोगो के नाम का भी जिक्र किया गया था। पर थाना से आवेदन की प्राप्ति नही दी गयी और कहा गया कि बड़ाबाबू आएंगे तो प्राप्ति मिलेगा। सोमवार को कुछ लोगो ने कुत्ते गीदर आदि को वहां मंडराते देखा तो समीप जाकर एक महिला का कटा हुआ सर दिखा। इतना देखते ही पूरे इलाके में आग की तरह खबर फ़ैल गयी। वही किनारे में धर भी मिला पर एक कटा हुआ बाँह कहीं नही मिला। सोमवार को दिन के करीब दो बजे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। हलाँकि इस संदर्भ में जानकारी केलिए थानाध्यक्ष से संपर्क का कई बार प्रयास किया गया परंतु नही हो पाया।

हालांकि घटना की पूरी सत्यता तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा परंतु फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं वह कहीं न कहीं संपत्ति विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply