Home मुख्य तीन बार तलाक बोलने वाले पति को पत्नी ने मारे 300 जूते! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 2, 2017

तीन बार तलाक बोलने वाले पति को पत्नी ने मारे 300 जूते! Voice of Darbhanga

IMG_20170502_150225

दरभंगा: पति ने तलाक, तलाक, तलाक कह पत्नी को तलाक दे दिया। यह सुनकर नाराज पत्नी ने पुलिस के सामने पति की जूते से जमकर धुनाई कर दी। पत्नी का विकराल रूप देख पति जान बचाकर भागने लगा लेकिन पत्नी किसी तरह उसे बख्शने के मूड में नहीं थी।

मामला दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी नवटोलिया गांव का है, जहां  दहेज़ नहीं देने के कारण सुलेमान के पुत्र महफूज ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। यह मामला जब बिरौल थाने पहुंचा तो इंस्पेक्टर जीतेन्द्र नारायण सिंह ने वर पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामले पर सहमति बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद लड़का पक्ष नहीं माना और तलाक की बात पर अड़ा रहा। महिला सारी बातें सुन रही थी और लड़के की उंची आवाज में तलाक की बात सुनकर उसने आव देखा ना ताव।

जबतक लोग कुछ समझ पाते, नाराज पत्नी ने थाने में ही अपने पति पर जूते बरसाने शुरू कर दिए। यह देखकर पुलिस भी अचंभित हो गई,  पुलिस की मदद से किसी तरह पति ने अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकला।

Share

Leave a Reply