Home मुख्य चर्चित पेट्रोल काण्ड के मृतक मनोज चौधरी के परिजनो को पहली बार मिली आर्थिक सहायता। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 2, 2017

चर्चित पेट्रोल काण्ड के मृतक मनोज चौधरी के परिजनो को पहली बार मिली आर्थिक सहायता। Voice of Darbhanga

IMG_20170502_221138

दरभंगा: गत 25 मार्च को दिन दहाड़े हुए पेट्रोल काण्ड में जला कर मार दिए गए कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी के परिजनों से मिलने पहुँचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने आज मृतक के पिता को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही साथ आगे भी बच्चे की पढ़ाई आदि में मदद का वादा किया। मृतक के पिता कृष्णकांत चौधरी ने इसपर उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि बहुत सारे विधायक सांसद और मंत्री उनसे मिलने और दिलासा देने आये, पर श्री यादव पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने परिवार केलिए कोई आर्थिक सहायता दी है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी इन्साफ दिलाने में उन्हें श्री यादव की सहायता मिलेगी।

जाप के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया इससे पूर्व अहिला में  शहीद नरेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्हें भी जाप सुप्रीमो द्वारा 50 हज़ार की आर्थिक सहायता दी गयी है। जाप सुप्रीमो ने इस घटना केलिए प्रशासन के साथ साथ समाज को ज्यादा दोषी बताया। उन्होंने कहा कि मात्र 6 लोग मिलकर सैकड़ो की भीड़ में दिन दहाड़े किसी को ज़िंदा जला देता और लोग बचाने की जगह फोटो वीडियो बनाने में मूकदर्शक बनकर रहते हैं तो यह साफ़ दर्शाता है कि मुर्दा समाज है। नक्सली हमले में शहीद सैनिकों केलिए दर्द प्रकट करते श्री यादव ने कहा कि नक्सली यदि खुद को सिस्टम से प्रताड़ित मानते हैं तो वे सिस्टम को चलाने वाले राजनेताओं से लड़े। सैनिक या सिपाही तो सिस्टम से बंधे उसी समाज का हिस्सा हैं। उन्हें क्यों  मारते हैं। निश्चित रूप से नक्सलियों को भी निर्दोष सैनिकों को निशाना नही बनाना चाहिए। वे सैनिकों को निशाना बनायेंगे और जवाब में सरकार निर्दोष आदिवासियों एवं उनके बच्चों को मारे तो यह लड़ाई कभी खत्म नही होगी।

पेट्रोल काण्ड में मृतक मनोज चौधरी के आवास कबिलपुर में उन्होंने कुछ लोगो के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नेता समाज को नही बांटते,बल्कि लोग नेता वैसा बनाते हैं। आप जैसा चाहियेगा, वैसा ही नेता करता है। वरना आप यदि नेता के बांटने वाले कृत्यों का समर्थन करना छोड़ दीजिए तो नेता की मजाल नही जो समाज को बांटने की सोचे।

इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने श्री यादव का इस सहयोग केलिए धन्यवाद दिया।

Share

Leave a Reply