
ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन द्वारा जानकी नवमी पर विशेष पूजा के आयोजन का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरूवार 4 मई के दिन ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन की ओर से जानकी नवमी मनाने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त घोषणा करते हुए फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने बताया कि राम की पूजा उनके जन्मभूमि से लेकर पूरे भारत में होती है और राम नवमी भी धूमधाम से मनाया जाता है। पर माँ जानकी के उत्पत्ति स्थल मिथिला में कहीं भी माँ जानकी की विशेष पूजा आदि नही देखने को मिलता है। माँ जानकी मिथिला के कण कण में हैं और उनका अस्तित्व हर मैथिल के हृदय में है। उन्होंने पूरे मिथिलांचल वासियों से आह्वान किया कि राम नवमी की तरह ही जानकी नवमी भी उसी धूम धाम से मनाया जाय और उसदिन भी सरकारी छुट्टी की घोषणा हो। बिना सीता के राम का अस्तित्व कहाँ! सीताराम ही लोग कहते हैं। अतः मिथिला में यदि सीता को लोग भूलेंगे तो अन्य जगह कैसे उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि इसबार पूजा की शुरुआत अपने लहेरियासराय स्थित आवास से करके उनके संस्था के द्वारा लोगो को जगाने हेतु सन्देश देने का प्रयास किया जाएगा। पर अगली बार से हर साल सीता नवमी को राम नवमी की तरह ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर सुनील कुमार मिश्रा, डा0 आनन्द प्रकाश झा, प्रभात कुमार, बमबम झा, मुकुन्द चौधरी आदि भी उपस्थित थे और सभी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए समर्थन करने का निर्णय लिया।

