Home मुख्य समाहरणालय स्थित डीलक्स शौचालय से दो शराबी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 3, 2017

समाहरणालय स्थित डीलक्स शौचालय से दो शराबी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170503_154101

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित जिला मुख्यालय के बगल में एसएसपी कार्यालय के सामने बने डीलक्स शौचालय से आज पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की जब ब्रीथ एनालाइजर से जांच किया गया तो बहादुरपुर के गोविंदपुर निवासी श्यामानंद झा का 170 जबकि बहादुरपुर के ही पुरखोपट्टी निवासी गरीब पासवान का 90 एमएल पाया गया। दोनों को मेडिकल टेस्ट केलिए भेजने की तैयारी हो रही है।

ज्ञात हो कि यह शौचालय महीनो पहले बन कर तैयार हुआ और चालु भी हुआ। पर कभी कभार ही इसका गेट खुलता है और अक्सर बन्द ही रहता है। ऐसे में जिला मुख्यालय के ठीक बगल में तथा एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने अवस्थित होने के वाबजूद भी यह नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।

Share

Leave a Reply