Home मुख्य देर शाम कम्पनी के गेस्ट हाउस में दारु पार्टी करते आधा दर्जन कर्मचारी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 3, 2017

देर शाम कम्पनी के गेस्ट हाउस में दारु पार्टी करते आधा दर्जन कर्मचारी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170503_222742

दरभंगा: शहर के मध्य अल्लपट्टी के निकट सुनीति सिन्हा नर्सिंग होम के बगल में स्थित शुगना फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड के गेस्ट हाउस में आज देर शाम पुलिस ने छापा मारकर 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में वॉइस ऑफ़ दरभंगा को जानकारी देते हुए एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कम्पनी के गेस्ट हाउस में कर्मियों द्वारा दारु पार्टी चल रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त छापेमारी की जिसके कारण आधा दर्जन कर्मचारी रंगे हाथ शराब के नशे में दारु और चखने के साथ पकड़े गए। सबका ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया जो कि पॉजिटिव पाया गया। गिरफ्तार कार्मियों में बेगुसराराय निवासी दीपक कुमार, समस्तीपुर निवासी सौरभ तथा दिलीप कुमार, मुजफ्फरपुर निवासी मो0 मुर्तुजा एवं दरभंगा के बहेड़ी निवासी मो0 रजाउल हक तथा अंजारुल हक शामिल है। हालांकि सात लोगो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था पर एक का जांच पॉजिटिव नही पाये जाने की सूचना है।

Share

Leave a Reply