Home मुख्य जिला जज ने किया बिरौल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 3, 2017

जिला जज ने किया बिरौल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

IMG_20170504_061022

दरभंगा। जिला सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र सिंह ने बुधवार को बिरौल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय के नए भवन के लिए अधिग्रहण की गई भूमि की जानकारी एसडीओ मो.शफीक से ली। जिला जज ने इस कार्य को जल्द कराने के लिए जो भी सरकारी प्रक्रिया शेष रह गई हो उसे पूरा करने को कहा। अधिवक्ताओं ने जिला जज से मिल कर न्यायालय कार्य में हो रही कठिनाई को अवगत कराते हुए समस्या का निदान कराने का आग्रह किया।उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि वे सप्ताह में एक दिन बिरौल में कैंप करेंगे। अधिवक्ताओं ने इसका स्वागत किया। बेनीपुर उपकारा से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लाए जाने वाले विचाराधीन कैदियों को न्यायालय कार्य अवधि तक सुरक्षित रखने को लेकर एसडीओ, डीएसपी सुरेश कुमार से मंथन करते हुए न्यायालय भवन निर्माण होने तक व्यवस्था करने को कहा। मौके पर बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार, सीओ सूरज कांत, अधिवक्ता संघ के गोविंद माधव, राज कपूर पांडेय, कैलाश कुमार, रीणा सिंह, श्रवण यादव, नूर अली खां,सुधीर कुमार सहित कई अधिवक्ता व पदधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply