
प्रश्न एवं ध्याकनाकर्षण समिति के सभापति ने सपरिवार की माँ जानकी की पूजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीता के अस्तित्व पर सवाल उठने के जवाब में मिथिला में जानकी नवमी के अवसर पर हर घर में माँ जानकी को पूजने का आह्वान करने वाले जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा के प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने आज अपने दरभंगा स्थित आवास पर अपने अर्धांगिनी के साथ मिल पुरे विधि विधान से माँ जानकी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री गामी ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि मिथिला के कण कण में माँ जानकी बसी हुई हैं और उनके आह्वान के बाद कई लोगों ने फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आज जानकी नवमी के दिन माँ जानकी के पूजा की जानकारी उन्हें दी। उन्हें इसबात की प्रसन्नता है कि मिथिला में माँ जानकी के पूजा की परंपरा इसप्रकार बड़े स्तर पर हो रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अगले वर्ष से राम नवमी की तरह से जानकी नवमी भी मिथिला के साथ साथ पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। माँ जानकी की पूजा की शुरुआत मिथिला में शुरू होगी तो मिथिला से जुड़े लोग पुरे देश और दुनिया में इसे अनुसरण करेंगे और इस तरह यह परंपरा वृहत रूप ले लेगी।
इस अवसर पर पूजा के दौरान रविंद्र कुमार यादव, संजय कुमार शर्मा, पप्पू सिंह, पप्पू पासवान, राकेश कुमार, भरत राय आदि भी उपस्थित थे और पूजा उपरान्त श्री गामी एवं उनकी धर्मपत्नी ने प्रसाद वितरण भी किया।

