Home मुख्य ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन ने उत्सव के रूप में मनाया जानकी नवमी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 4, 2017

ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन ने उत्सव के रूप में मनाया जानकी नवमी। Voice of Darbhanga

IMG_20170504_133242

दरभंगा: गुरूवार को मिथिला में जानकी नवमी को उत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत हो गयी और इसे सर्वप्रथम ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडेरेशन द्वारा उत्सव के रूप में मनाया गया। फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर के लहेरियासराय स्थिय आवाज पर आयोजित कार्यकर्म में अलग अलग दलों एवं संस्थाओं से जुड़े लोगों की उपस्थिति देखी गयी। माँ जानकी के गीतों को स्वर दे कर जब सुनील कुंवर ने राग छेड़ा तो माहौल संगीतमय हो गया और उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी कहा कि यह संस्कार और सम्मान की लड़ाई है। माँ मैथिलि के बिना मिथिला की कल्पना ही नही की जा सकती। सीता हैं तभी राम का अस्तित्व है। अगले वर्ष से जानकी नवमी पुरे हिंदुस्तान के हर कोने में मनायी जायेगी और इसका बीजारोपण मिथिला से हो चुका है। IMG_20170504_133343इस अवसर निखिल झा, बालेंदु झा, डा0 आनन्द प्रकाश, गोपाल झा, कृष्ण मोहन झा, उमेश चौधरी, जय मिश्रा, सत्येंद्र झा, दिलीप झा, रामकुमार मिश्र, सुनील मिश्र सतीश ठाकुर, रजनीश मिश्रा, अभिषेक झा, गिरधर गोपाल आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply