
Home मुख्य जानकी महोत्सव में दरभंगा के सृष्टि कला केंद्र के कलाकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
जानकी महोत्सव में दरभंगा के सृष्टि कला केंद्र के कलाकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: माँ सीता के अवतरण दिवस के अवसर पर मधुबनी में जानकी नवमी महोत्सव-2017 का आयोजन किया गया. इसमें दरभंगा के सृष्टि कला केन्द्र के निदेशक जय प्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा जानकी अवतरण से संदर्भित नयनाभिराम नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई , ज़िसे काफी सराहा गया. कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद प्रभात झा, रामप्रीत पासवान, विधायक जिबेश कुमार आदि गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से सृष्टि कला केन्द्र के निदेशक जय प्रकाश एवं उनकी टीम सहित आयोजन से जुड़े लोगों को माँ जानकी के समृति प्रतीक स्वरूप माँ मैथिली के चित्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

