Home मुख्य सिरकटी महिला की लाश मामले तीन हिरासत में, खुद जांच केलिए पहुँचे एसएसपी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 4, 2017

सिरकटी महिला की लाश मामले तीन हिरासत में, खुद जांच केलिए पहुँचे एसएसपी। Voice of Darbhanga

IMG_20170505_064741

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी कौशल्या देवी की सिर काट कर हत्या मामले में गुरूवार को दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरभंगा पुलिस ने कांड के अनुसंधान के क्रम में तीन लोगो को हिरासत में पुछताछ कर रही है । दरसल 1 मई को घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कोशी नदी के किनारे जमीन के अंदर से सर कटी ( 55 वर्षीय ) कौशल्या देवी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई । घटना के संबंध में बताया जा रहा था की कौशल्या देवी अपने घर किरतपुर गांव से कुछ ही दूरी पर रामपुर गांव में अपने कामत पर फसल कटवाने गई , लेकिन कौशल्या देवी का 28 अप्रैल की रात बेटी से बात करने के बाद उनका संपर्क खत्म हो गया था। जिसके बाद कौशल्या देवी के परिवार वाले को चिन्ता सताने लगी तो परिवार वाले ने कामत के आस पड़ोस के लोगो से सम्पर्क किया तो पता चला कि वो तो यहां से लौट गयी। परिवार वाले ने काफी खोज बीन की , लेकिन जब किसी प्रकार का पता नही चला तो मृतिका की बेटी ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि उसकी माँ को किसी ने हत्या करने की मंशा से अपहरण किया गया है । उसी क्रम 1 मई को कौशल्या देवी को खोजते हुए जब उसके परिजन रामपुर गांव पहुंचे तो पता चला की गांव की कुछ महिला घास काटने नदी के किनारे गई थी जहां जमीन के अंदर से किसी का पैर दिखाई पड़ रहा है। जिसकी सुचना स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस के साथ कौशल्या देवी के परिजनों को भी दिया गया। ग्रमीणों के द्वारा जब शव को खोद कर निकाला गया तो सभी हैरान रह गए क्योकि शव का सिर और एक हाथ गायब था। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर महिला की कटी सिर को खोजने में जुट गयी , काफी खोजबीन के बाद लाश का सिर बगल के मकई के खेत से बरामद हुई है। जिसके चेहरे को अपराधियों ने पहचान छुपाने की नियत से चेहरे पर तेजाब डाला दिया था , लेकिन कौशल्या देवी के परिजन ने कपडे से शव का शिनाख्त किया था। इसके बाद दरभंगा पुलिस के कप्तान सत्यवीर सिंह खुद इस केस का मॉनटरिंग कर रहे थे जिसका परिणाम शव मिलने के पाँचवे दिन ही सामने आ गई और एसएसपी खुद मौके पर पहुंच कर हत्या में शामिल लोगों से पूछताछ किया। वहीं विधवा महिला की हत्या के पीछे लोग दबे जुबान जमीनी विवाद भी बता रहे है।

Share

Leave a Reply