
Home मुख्य क्षत्रिय महासभा की बैठक में महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय। Voice of Darbhanga
क्षत्रिय महासभा की बैठक में महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ी प्रखण्ड के निमैठी में गुरुवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक हरेकान्त कुँवर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित हुई। उच्च विद्यालय निमेठी के प्रांगण में आयोजिय इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह में उपस्थित सदस्यों ने 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान सभी से किया। उपस्थित सदस्यों ने इसका खुल कर समर्थन किया।
बैठक में नील कमल, सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह, अंगद सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, कौशल कुमार सिंह, रामाशंकर सिंह, डा0 चितेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, दीपक सिंह, संजीव सिंह आदि प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

