Home मुख्य देर रात अज्ञात बोलेरो ने एक दर्जन को रौंदा, मौके पर पहुंचे विधायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 5, 2017

देर रात अज्ञात बोलेरो ने एक दर्जन को रौंदा, मौके पर पहुंचे विधायक। Voice of Darbhanga

IMG_20170505_080010

दरभंगा: अतरबेल-जाले पथ में रतनपुर खोरही पाकर के पास गुरुवार की देर रात एक अज्ञात बोलेरो ने एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक रतनपुर गांव के लड्डू सदा की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सदा समुदाय के लोग बलुआही के पास भुइंया बाबा की पूजा से लौट रहे थे कि अतरबेल से जाले की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो ने लोगों को रौंद दिया। मौके पर पहुंचकर विधायक जीवेश कुमार, मुखिया कोमल कुमारी पूर्व सरपंच रमण कुमार ठाकुर सहित ग्रामीण पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। विधायक ने बताया कि श्याम चौक सनहपुर पर एक पुलिस की गाड़ी खड़ी है, लेकिन घायलों को ले जाने के लिए वह यह बताकर नहीं आ रही है यह मामला जाले या कमतौल क्षेत्र का है। विधायक ने पुलिस की संवेदनहीनता पर आक्रोश जताया है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। हालांकि सभी घायलों को डीएमसीएच भेजने की सूचना है।

Share

Leave a Reply