Home मुख्य बेटी के शादी पर लगावे एक पेड़ : नित्यानंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 5, 2017

बेटी के शादी पर लगावे एक पेड़ : नित्यानंद। Voice of Darbhanga

IMG_20170506_063147

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के राज अध्यक्ष नित्यानंद राय ने दरभंगा में बीएमपी 13 में वृक्षारोपण किया. ज्ञात हो कि वह शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष हरी सहनी की पुत्री के शादी में यहां आये हुए थे. उन्होंने वृक्षारोपण के बाद कहा कि इस सृष्टि में भगवान द्वारा मनुष्य को भेजा गया है. जिस पर पृथ्वी की रक्षा का दायित्व दिया गया है. उन्होंने कहा कि हर भारतीयों के दिलो में देश की रक्षा के साथ सृष्टि के रक्षा की सोच मन में होना चाहिए. वृक्ष इस पृथ्वी के रक्षा का एक मात्र साधन है और हर कन्या के विवाह के वक्त एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जिलाध्यक्ष हरी सहनी, जिला प्रभारी राम कुमार जी, पूर्व विधायक अशोक यादव, आदित्य नारायण मन्ना, अमलेश कुमार झा, सचिन जैन, अशोक नायक आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply