
Home मुख्य बीजेपी से अपने पुराने घर कांग्रेस में लौटी पूनम आजाद शनिवार को पहुँचेगी दरभंगा कार्यालय। Voice of Darbhanga
बीजेपी से अपने पुराने घर कांग्रेस में लौटी पूनम आजाद शनिवार को पहुँचेगी दरभंगा कार्यालय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीजेपी से अपने पुराने घर काँग्रेस में वापस आयी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आज़ाद शनिवार को शाम 4 बजे बलभद्रपुर स्थित काँग्रेस कार्यालय में जिला काँग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों से मिलकर अपना विचार रखेंगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मो0 असलम ने बताया कि इस अवसर पर जिला काँग्रेस कमिटी के पदाधिकारी श्रीमती आज़ाद को सम्मानित करेंगे। यह निर्णय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया है।बैठक में काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो0 असलम के अलावा महासचिव शुशील कुमार सिंह,परमानंद झा,गोविन्द झा,हशमत अली,महादेव पासवान,आदिं नेता उपस्थित थे।

