
वाई-फाई युक्त हो सम्बद्ध कॉलेज : कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक की. बैठक में महाविद्यालय की समस्याओं से कुलपति रूबरू हुए. वहीं प्रधानाचार्योँ को दिशानिर्देश दिया. बैठक में नैक और स्टूडेन्ट के्रडिट सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया. कुलपति ने नैक करवाने वाले तीन महाविद्यालयों को बधाई दी. साथ ही सभी प्रधानाचार्यों से नैक कराने की पूरी तैयारी करने को कहा. उन्होंने कहा कि नैक के बाद ही विकास संबंधी अनुदान मिलेगा. साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सम्बद्ध महाविद्यालय में आंतरिकश्रोत से कम्प्यूटर, व्यसाययिक और वाई-फाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी. वहीं आॅन लाइन नामांकन 2017-20 सत्र के लिए निर्णय लिया गया. वहीं कुलपति ने निर्देश दिया कि सभी महाविद्यालय प्रतिष्ठा की सभी विषय और सीटों की संख्या की अधितम जानकारी डीएसडब्ल्यू कार्यालय को दें. बैठक में जानकारी दी गई है कि एकेडमिकी सेशन 2016-20 में नामांकन के आधार पर ही राशि विमुक्त किया जाएगा. वहीं सरकार से प्राप्त अनुदान को लेकर जिन महाविद्यालयों ने उपयोगिता प्रामण पत्र नहीं दिया है. वे 15 मई तक उपयोगिता प्रताण पत्र जमा कर दें, ताकि अनुदान बिमुक्त किया जा सके.

