Home मुख्य लालू-शहाबुद्दीन के फोन टेप खुलासे से प्रमाणित हुआ जंगलराज: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 6, 2017

लालू-शहाबुद्दीन के फोन टेप खुलासे से प्रमाणित हुआ जंगलराज: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

IMG_20170506_185618

दरभंगा: बिहार में जब से महागठबन्धन की सरकार आयी है, जंगलराज लौट आया है और इसका प्रमाण आज रिपब्लिक टीवी पर हुए फोन टेप के खुलासे से भी मिल गया। इस खुलासे में सबूत के साथ दिखाया गया है कि कैसे जेल में बन्द शहाबुद्दीन से लालू यादव फ़ोन पर बात करते हैं और उसी के इशारे पर लालू पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हैं। कैसे शहाबुद्दीन एक बीडीओ को फोन पर औकात में रहने की धमकी देता है।

उपरोक्त बातें दरभंगा के केवंटी में एक कार्यक्रम के दौरान एक विशेष बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने फोन टेप प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक टीवी चैनल द्वारा इन बातों को सार्वजनिक रूप से सबूत के साथ दिखाया जाता है और पूरी दुनिया इसे देख कर सरकार के ऊपर थू थू कर रही है। ऐसे में नीतीश कुमार को लालू और शहाबुद्दीन के आपराधिक करतूतों पर चुप रहना कहीं से अब उचित नही है। तुरन्त लालू से गठबंधन तोड़ कर लालू पर मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए।

Share

Leave a Reply