
बाइक की मांग पूरा न करने पर विवाहिता को जलाकर मार देने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाना क्षेत्र के मौनारहिका वाजितपुर गांव में दहजे के कारण पत्नी को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव निवासी मिथिलेश महतो ने थाना में आवेदन देकर अपने बहनोई पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि हमारी बहन सुगंधा देवी की शादी वर्ष 2010 में मौनारहिका वाजितपुर गांव निवासी दुर्गानंद महतो से हुई। लेकिन, शादी के बाद से वह दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने के कारण वह हमेशा मारपीट करता था। 3 मई को उसने घर में बंद कर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। इसमें वह पूर्ण रूपेण झुलस गई। इसके बाद ससुराल वालों ने शव को चुपचाप जलाने की कोशिश। सूचना मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएमसीएच भेजा गया।

