Home मुख्य भटके लोगों को वापस घर लायेंगी पूनम आज़ाद। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 6, 2017

भटके लोगों को वापस घर लायेंगी पूनम आज़ाद। Voice of Darbhanga

IMG_20170507_075938

दरभंगा: भाजपा छोड़कर अपने पुराने घर काँग्रेस में वापसी के शनिवार को बलभद्रपुर कार्यालय पहुँची भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति झा आज़ाद की पत्नी पूनम झा आज़ाद का जिला काँग्रेस द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती आज़ाद ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी और उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के सहमति के बाद काँग्रेस में वापस आयी हैं। श्रीमती आज़ाद ने कहा कि वे सबसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अपने ससुर स्व0 भागवत झा आज़ाद को नमन करती हैं। काँग्रेस ने हमेशा देश की सेवा की है। जो लोग काँग्रेस से भटक गए हैं, उन्हें घर वापस लाने केलिए वे काँग्रेस में आयी हैं और एक एक कर सब वापस आएँगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रवक्ता मो0 असलम आदि सहित कई नेतागण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply