
विकास केलिए हैं दृढसंकल्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: फराज। Voice of Darbhanga

केवंटी: विधायक डा.फराज फातमी ने रविवार को औसी और रैयाम पथ के तीसरे किमी में रजौड़ाडीह के समीप सगुना नदी पर पथ निर्माण विभाग से 3 करोड़ 3 लाख 88 हजार 891 रूपये की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का उदघाटन किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संकल्पित है । मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम व अपने डेढ़ वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा किमहागठबंघन नीत नीतीश सरकार में बिहार में आज विकास की गंगा बह रही है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब एवं असहाय लोगों के बीच विकास पहुंचाने के लिए कार्य जारी है। वहीं गांवों एवं कस्बों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए व्यापक कार्य शुरू किया गया है । सूबे में सड़क व पुल – पुलियों की जाल बिछ रहा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सिंचाई आदि के क्षेत्र में व्यापक सुघार हुए है। यहां की विकास की चर्चा आज विदेशों में हो रही है । विघायक ने कहा कि देश में भारतीय संस्कृति को कमजोर करने की साजिश हो रही है। वहीं आज गरीबों को गुमराह कर देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न कर रही है ।
प्रखंड राजध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राजद के जिला महासचिव धर्मवीर कुमार मुन्ना ,कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव जयशंकर मिश्र, जदयू अध्यक्ष अहमद रेजा बब्लू, रजौड़ा पंचायत के मुखिया इफ्तेखार अहमद छोटन , नयागांव पूर्वी के मुखिया मो.रिजवान , पूर्व मुखिया लखीचंद्र यादव, प्रो.कैलाश प्रसाद साह , मो. बदरे आलम , अशेश्वर यादव, मनराजी चौपाल, जगदीर यादव, मो.चांद , मो.नूर आलम, धर्मेन्द्र कुमार साह अघिवक्ता, मनोज ठाकुर ,पप्पू ठाकुर , सुनील कुमार पासवान समेत कई ने अपना विचार रखा । मौके पर बीडीओ मो.तौकीर हासमी, सीओ संतोष कुमार सुमन, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, संवेदक कृष्ण कांति ठाकुर भी मौजूद थे । इस कार्यपालक अभियंता ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।

