
पुलिस ने बंसबिट्टी से बरामद की 49 बोतल विदेशी शराब। Voice of Darbhanga

बेनीपुर :पुलिस डाल डाल तो शराब माफिया पात पात। पर फिर भी कभी पुलिस माफियाओं पर भारी पर जाती है. ताज़ा मामले बहेड़ा थाना के रमौली गांव में एक बाँसबिट्टी में पुलिस ने छापामारी कर 49 बोतल विदेशी शराब जप्त किया है. एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि रमौली गांव के गोरेलाल झा के बंसबट्टी से 49 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. छापामारी में थानाध्यक्ष रघुवंश कुमार भाणु, अवर निरीक्षक पीएन चौधरी, संजय यादव शामिल थे.

