Home मुख्य जाले में भाजपा का विस्तारक वर्ग प्रशिक्षण संपन्न। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 7, 2017

जाले में भाजपा का विस्तारक वर्ग प्रशिक्षण संपन्न। Voice of Darbhanga

IMG_20170507_220834

जाले : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय विस्तारक वर्ग  प्रशिक्षण शिविर राविवार को जाले प्रखण्ड क्षेत्र के ब्रह्मपुर स्थित टीबीएस  उच्च विद्यालय प्लस टू के प्रांगण में सम्पन्न हो गया. पार्टी के मिथिलांचल प्रभारी राजेंद्र मण्डल ने बताया कि  इस प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का यह उद्देश्य है कि पार्टी कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी के विचार व केंद्र सरकार के जनोपयोजी योजनाओं को जनजन तक पहुचने का काम करेगा. इस प्रशिक्षण वर्ग में सभी मण्डल से पार्टी के चयनित विस्तारक कार्यकर्ताओ, जो स्वेच्छा से पार्टी के कार्यक्रम के लिए अपना कीमती  समय पार्टी कार्य के लिए  न्योछावर किया है,वैसे कार्यकर्ताओ की 15 की टोली बना कर वह कार्यकर्त्ता अपने मण्डल को छोड़, दूसरे मण्डल में जाकर भाजपा एवं केंद्र सरकार के कार्यकर्मो को घरघर द्वार द्वार तक पहुचने का काम करेगा. इस प्रशिक्षण शिविर में जाले, कमतौल, सिंहवाड़ा, मण्डल के सैकड़ो की संख्या में आए कार्यकतार्ओं ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने वालो मे विधायक जीवेश कुमार, मिथिलांचन प्रभारी राजेंद्र मण्डल, जिला प्रभारी रामकुमार जी आदि थे. संचालन राघवेंद्र प्रसाद ने किया.

Share

Leave a Reply