
थाने के मालखाने में रखे शराब की रिपोर्ट तलब की डीएसपी ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के डीएसपी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में रविवार को अनुमंडलीय क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में डीएसपी ने विभिन्न थानों से संबंधित कुल 78 मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाने के मालखाने में रखी शराब की रिपोर्ट अविलंब देने का निर्देश दिया ताकि शराब का अधिग्रहण व नष्ट करने के लिए पदाधिकारी को लिखा जा सके। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने की बात कही। डीएसपी ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के हावीभौआर कांड को लेकर पुलिस अभी गांव में कैंप करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा अहियापुर व हावीभौआर गांव के लोगों से पहले की तरह आपसी सदभावना व भाईचार बनाए रखने तथा मिलजुल कर रहने का अपील की गई है। बैठक में बहेड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर राम नायक राम, थानाध्यक्ष आरके भानू सहित बहेड़ी, मनीगाछी, सकतपुर, नेहरा, अलीनगर, वाजितपुर के थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे।

