
हर प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करने केलिए 15 दिनों के अंदर कार्ययोजना बनाने का निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकार के सात निश्चय पर जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह की पैनी नजर है। इसके अंतर्गत ‘हर घर नल का जल’ एवं ‘पक्की गली-नाली योजना’ की कार्य-योजना एवं प्राक्कलन बनवाने का आदेश दिया है। हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत कम से कम एक वार्ड में इस महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंचायतों के 30 प्रतिशत वार्डों का चयन किया जाना है एवं वार्ड समिति का गठन कर खाता खुलवाया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस वर्ष के 31 दिसंबर तक अपने-अपने प्रखंडों को ओडीएफ घोषित करने के लिए कार्य-योजना बनाकर 15 दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया। प्रत्येक प्रखंड को इस महीने में कम से कम एक पंचायत को ओडीएफ करने का लक्ष्य दिया गया। जहां सर्वेक्षण का कार्य पूरा नहीं हो सका है, वहां सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने को कहा गया।

