
कर्पूरी चौक के निकट ऑटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज सुबह करीब आठ बजे लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेंता ओपी अंतर्गत कर्पूरी चौक के निकट बाइक सवार एक युवक को ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ऑटो वाला भागने मॆं सफ़ल रहा। तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से युवक को हाल गम्भीर हाल में डीएमसीएच भेजा गया है। इसकी पुष्टि बेंता ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज ने की है। फ़िलहाल युवक का नाम और पता नही पता चल पाया है।

