Home मुख्य लाश दफनाने से रोकने पर विवाद, प्रशासन की दोनों पक्षों से चल रही है वार्ता! Voice of Darbhanga
मुख्य - May 8, 2017

लाश दफनाने से रोकने पर विवाद, प्रशासन की दोनों पक्षों से चल रही है वार्ता! Voice of Darbhanga

IMG_20170508_090430

दरभंगा: बहेड़ा थाना के हावीडीह में बीती रात एक लाश दफनाने से रोके जाने से तनाव उतपन्न हो गया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और तत्परता ने फ़िलहाल किसी भी बड़ी घटना को टाल दिया। रात में दोनों पक्षो से शांत रहने की अपील की गयी। आज सुबह बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार अन्य पदाधिकारियों के साथ दोनों पक्षो से वार्ता करके मामला सुलझाने में लगे हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जमीन बिहार सरकार के होने का दावा करके वर्षो से वहां लाश दफनाया जा रहा था। पर हाल में दूसरे पक्ष द्वारा जमीन की रसीद कटा कर उसपर अपना दावा बता कर लाश दफनाने से रोका गया। इसी बात को लेकर तनाव उतपन्न हो गया। फिलहाल समाचार लिखे जाने के समय सुबह 9 बजे तक  प्रशासन की दोनों पक्षो से वार्ता जारी है।

Share

Leave a Reply