Home मुख्य हावीडीह में पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद डीएम-एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 8, 2017

हावीडीह में पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद डीएम-एसएसपी ने खुद संभाला मोर्चा। Voice of Darbhanga

IMG_20170508_153856

दरभंगा: दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमण्डल के बहेरी थाना अंतर्गत हाविडीह गाँव में पुलिस फायरिंग से तकरीबन चार लोग घायल हो गए जिसमे से दो गंभीर रूप घायल लोगों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल लाया गया है। जहाँ 23 वर्षीय विजय राम की मौत हो गई जबकि 16 साल की सुन्दरिका कुमारी के जांघ में गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है। बाँकी घायलों का इलाज निज़ी नर्सिंग होम में चल रहा है। दरअसल पूरा मामला एक विवादित जमीन से लेकर जुड़ा है जहाँ एक पक्ष के लोग शव को दफनाने विवादित जमीन पर पहुँचे तो दूसरे पक्ष के लोग ने इसका विरोध किया। लाश लेकर पहुँचे लोगों क्स कहना था कि वर्षो से उस जमीन पर लाश दफनाते आ रहे हैं जबकि रोकने वाले पक्ष कहना था कि ये उनकी भूदानी जमीन है। इसी बात को लेकर इलाके में तनाव पैदा हो गया। एक दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारी संख्या में मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुँच कर विवादित जमीन पर ही शव को दफना दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के कई वाहन में तोड़ फोड़ कर दिया और बज्र वाहन को आग के हवाले कर दिया। फिर पुलिस ने भी अपना आपा खो दिया और उग्र लोगो पर गोली चलाना शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में दो दर्जन से जयादा लोग घायल हो गए जबकि गोली लगाने से 4 लोग घायल हो गए। गम्भीर घायलो में एक की मौत हो गई। मौके की नजाकत जो देखते घटना स्थल पर डीएम और एसएसपी खुद पहुँच IMG_20170508_154552कर स्थिति को नियंत्रण करने में लगे है। डीएम डा0 चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी सत्यवीर सिंह स्वयं लाइफ जैकेट और हेलमेट पहन कर हाथ में डंडे लेकर कैम्प करते दिख रहे हैं। फ़िलहाल हालात को काबू करने केलिए हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply