Home मुख्य जिला प्रशासन की विफलता के कारण समाज में जहर घोलने वालों की पैठ बढ़ी: अमरनाथ गामी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 9, 2017

जिला प्रशासन की विफलता के कारण समाज में जहर घोलने वालों की पैठ बढ़ी: अमरनाथ गामी। Voice of Darbhanga

IMG_20170509_083908दरभंगा: सोमवार को जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के हावीडीह में लाश दफनाने के विवाद के बाद पुलिस फायरिंग में मृत एवं घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने इस घटना केलिए साफ़ तौर पर प्रशासनिक विफलता को जिम्मेवार ठहराया है। और साथ ही कहा कि हाल की घटनाओं में जिला प्रशासन की लगातार विफलता के कारण समाज में जहर घोलने वाले की पैठ बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि गोली चलाने वाले अधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके तत्काल जेल भेजा जाय। इसके बाद इसकी उच्चस्तरीय जाँच करवा कर जल्द से जल्द अन्य दोषियों को भी सजा दिलवायी जाय।

श्री गामी ने कहा कि प्रशासनिक विफलता के कारण निर्दोष ग्रामीण मारे गए एवं घायल हुए हैं। अतः मृतक के परिवार को मुआवजा तथा एक सदस्य को नौकरी दिलाने का प्रस्ताव शीघ्र जिला प्रशासन द्वारा सरकार को भेजा जाय।

Share

Leave a Reply